देहरादून, जुलाई 1 -- मसूरी, संवाददाता। मसूरी मालरोड पर महिला से मारपीट के मामले में सख्त कार्रवाई नहीं होने पर लोगों ने रोष जताया है। भाजयुमो नेता ने पुलिस की शांति भंग करने की कार्रवाई को इतिश्री करने पर कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कहा कि पर्यटकों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी।भाजपा युवा मोर्चा मंत्री व सर्वोच्च न्यायालय भारत सरकार स्टैंडिंग कांउसिल आर्यनदेव उनियाल ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। पुलिस की इस हीलाहवाली से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला पर व उसके पति सहित अन्य पर जानलेवा हमला नहीं था, ऐसे में 170 धारा लगाना कहां तक उचित है। यह भी पढ़ें- मोहनको रोड पर पर्यटक और चालकों में मारपीट, एक घायल कहा कि 115,16,17, व 18 सहित अन्य गंभीर धाराएं लगनी चाहिए थी। पुलिस को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्...