बेगुसराय, अप्रैल 17 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सावंत व मालपुर पैक्स हेतु निर्धारित 20 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी प्रखंड में तेज हो चुकी है। नामांकन की संवीक्षा के पश्चात अध्यक्ष व प्रबंधकारिणी सदस्य के अभ्यर्थियों के बीच बीते दिनों प्रतीक चिह्न भी आवंटित कर दिया गया। इसी के मद्देनजर नामांकन कराने वाले अभ्यर्थी अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में मैराथन जनसंपर्क कर मतदाता सदस्यों को रिझाने में जुट गए हैं। मालूम हो कि सावंत व मालपुर पैक्स से अध्यक्ष पद हेतु तीन-तीन प्रत्याशियों में मंजू रानी और राजू कुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिसके बाद दोनों पैक्स से दो-दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं। पैक्स प्रतिनिधि पद की रेस में अब एक ओर जहां सावंत के निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रजनीश कुमार की टक्कर जदयू नेता रामनरेश आज...