मालपुर में लगी आग, एक घर जलकर राख
लखीमपुरखीरी, मई 24 -- भीरा थाना क्षेत्र के मालपुर में शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से एक घर जल कर राख हो गया। मालपुर निवासी रामविलास पुत्र कंधई के घर में अचानक आग लग गई, जिससे उनके घर में रखा समस्त घरेलू सामान, कपड़े, अनाज, बर्तन और जरूरी कागजात जलकर राख हो गए। ग्रामीण मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से रामविलास का परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल पंकज कुमार मौके पर पहुंचे और आग से हुए नुकसान का मौका मुआयना किया। यह भी पढ़ें- अज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी जलकर राख लेखपाल ने क्षति का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है, ताकि पीड़ित परिवार को राजस्व विभाग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.