लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- भीरा थाना क्षेत्र के मालपुर में अज्ञात कारणों लगी आग से एक घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्क्क्त के बाद आग को बुझाया। हादसा मालपुर कस्बे में बाहर पुरानी पुलिस चौकी के पास हुआ जहां निवासी ज्याला प्रसाद के छप्पर में अज्ञात कारणों आग लग गई, जिससे पूरा घर जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीणों को आग बुझाने में बड़ी मशक्क्क्त करनी पड़ी। आग की लपटों ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और तेजी से फैलती चली गई। आग से घर के अंदर रखा सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। जिससे पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत और अथक प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.