बेगुसराय, जून 6 -- खोदावंदपुर। फफौत पंचायत अंतर्गत तत्कालीन मालपुर पंचायत के पूर्व मुखिया व मटिहानी गांव निवासी 80 वर्षीय लक्ष्मेश्वर प्रसाद सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। श्री सिंह वर्ष सन 1990 के दशक में कई वर्षों तक मालपुर पंचायत के मुखिया रहे। उनके निधन पर शिक्षाविद डॉ भगवान प्रसाद सिन्हा,कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता जयदेव कुमार ऊर्फ सिंटू, जागेश्वर राय, पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल कुमार, मुरलीधर राय, अजय कुमार, मेघौल पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम सिंह, पूर्व मुखिया बिमलेश प्रसाद सिंह, अनिल प्रसाद सिंह,खोदावंदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया कृष्णदेव चौधरी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...