बेगुसराय, जनवरी 9 -- खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। वर्ष 1995 में फफौत पंचायत एवं मालपुर पंचायत को मिलाकर बनाए गए फफौत पंचायत को फिर से मालपुर एवं फफौत अलग अलग पंचायत बनाए जाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। तत्कालीन जिला पंचायती राज अधिकारी पर नियम के विरुद्ध गलत तरीके से मालपुर एवं फफौत पंचायत को एक कर फफौत पंचायत बनाए जाने का आरोप लगाते हुए माननीय उच्च न्यायालय में बाद दायर किया गया है। फफौत पंचायत के चकजदू गांव निवासी नवीन कुमार द्वारा दायर किए गए बाद में फफौत पंचायत को विभक्त कर फिर से मालपुर एवं फफौत अलग अलग दो पंचायत बनाए जाने की गुहार लगाई गई है। याचिकाकर्ता ने डीएम से भी इसकी गुहार लगाई है। डीएम को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि वर्ष 1995 से पहले मालपुर पंचायत में मालपुर,मटिहानी एवं चक जादू तीन राजस्व गांव थे। जिनकी जनसंख्या भी करीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.