बेगुसराय, अप्रैल 18 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। फफौत पंचायत के मालपुर गांव को फिर से पंचायत बनाने की मांग उठने लगी है। इस वर्ष के अंत तक पंचायत चुनाव होने की संभावना को देखते हुए लोगों ने मालपुर को पहले की तरह पंचायत बनाए जाने की मांग की है। बताते चलें कि वर्ष 1995 में फफौत पंचायत एवं मालपुर पंचायत को एकीकृत कर फफौत पंचायत बनायी गयी थी। मालपुर गांव के लोगों ने आरोप लगाया है कि वर्ष 1995 में तत्कालीन जिला पंचायती राज अधिकारी ने गलत तरीके से मालपुर एवं फफौत पंचायत को मिला दिया था। नियमों को ताक पर रखकर मालपुर एवं फफौत दो पंचायतों को एकीकृत कर फफौत पंचायत बना दिए जाने के मामले में उच्च न्यायालय में चकजदू गांव निवासी नवीन कुमार द्वारा वाद दायर किया गया है। यह भी पढ़ें- मतौली गांव में मनरेगा की योजना में अनियमितता की शिकायत इसमें फफौत पंचायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.