मालपहाड़ी रेलवे साइडिंग का हुआ आधुनिकीकरण, महाप्रबंधक ने किया लोकार्पण
पाकुड़, जुलाई 17 -- औद्योगिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद के. देऊसकर ने 166 वर्षों से सक्रिय मालपहाड़ी स्टोन क्वारी रेलवे साइडिंग के आधुनिकीकरण कार्य का भव्य लोकार्पण किया। 1860 में स्थापित यह साइडिंग दशकों से देश के बुनियादी ढांचे के लिए पत्थर आपूर्ति का मुख्य केंद्र रही है।नई परियोजना के तहत ट्रैक व्यवस्था और लोडिंग प्रणाली को अत्याधुनिक बनाया गया है, जिससे माल ढुलाई अब अधिक सुरक्षित, तेज और व्यवस्थित होगी। लोकार्पण के पश्चात, महाप्रबंधक इसके बाद वे रामपुरहाट के लिए रवाना हो गए।इस आधुनिकीकरण से न केवल पाकुड़ की खनिज क्षमता को नई गति मिलेगी, बल्कि देश भर में पत्थर की सुगम आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। हावड़ा मंडल के अधिकारियों की देखरेख में यह परियोजना निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूर्ण की गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.