रामनगर, मार्च 31 -- रामनगर। मालधन में देसी शराब की दुकान के आवंटन का ग्रामीणों ने विरोध किया है। स्थानीय लोगों ने एसडीएम से मिलकर दुकान आवंटन की प्रक्रिया को रद करने की मांग की है। मंगलवार को मालधन के लोगों ने कहा कि गांव में निर्धन लोग रहते हैं। कहा कि कच्ची शराब की बिक्री विभाग रोक ही नहीं पा रहा है। बताया कि युवा नशे की चपेट में आ रहा है। उन्होंने शराब की दुकान आवंटन रद नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। यहां कांग्रेस मालधन ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश, गिरधारी लाल, सुरेंद्र लाल, शंकर लाल, महेंद्र लाल आर्य आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...