देहरादून, मार्च 2 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सोमवार को मालदेवता क्षेत्र हुए हादसे में मारे गए युवक के घर पहुंचे। जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत युवक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।मंत्री जोशी ने जिलाधिकारी टिहरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से दूरभाष पर वार्ता कर ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने और भविष्य में पुनरावृत्ति रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.