देहरादून, मार्च 28 -- देहरादून। मालदेवता रोड पर केशरवाला जंगलात चौकी के पास एक बेकाबू कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नेशविला रोड निवासी युग पिवाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दो दोस्त सागर और कार्तिक को भी चोटें आई हैं। परिजनों के अनुसार, युग अपने दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तभी सामने से आ रही कार के चालक वासु पचनन्दा ने लापरवाही से रॉन्ग साइड में आकर टक्कर मार दी। घायल युग को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। रायपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.