नोएडा, अप्रैल 8 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। बिसरख कोतवाली पुलिस ने फर्जी वीजा तैयार कर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अधिकांश नेपाल के लोगों से मालदीव भेजने के नाम पर रकम ऐंठी। पुलिस ने पूर्व में भी इसी तरह के ठग को गिरफ्तार किया था। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान इसहाक युनुस निवासी दोमाला रोड़ थाना गंज, जिला रामपुर के रूप में हुई। बिसरख कोतवाली पुलिस की टीम ने बुधवार कि सुबह आरोपी को चार मूर्ति गोल चक्कर के समीप से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 50 फर्जी वर्क परमिट एंट्री पास, तीन क्रिटोनिका कंपनी के एग्रीमेंट लेटर, तीन कॉन्ट्रैक्ट लेटर (मालदीव), एक फर्जी आधार कार्ड की फोटोकॉपी, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक चेक बुक, तीन मोबाइल फोन आदि सामान बरामद हुआ...