मालदीव के अधिकारियों ने दून विवि में जाना सुशासन का मॉडल
देहरादून, अक्टूबर 29 -- देहरादून। मालदीव के सिविल सेवा आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को दून विश्वविद्यालय का अध्ययन भ्रमण किया। राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में सुशासन, प्रशासनिक सुधार और सरकारी सेवाओं में तकनीक के उपयोग पर चर्चा हुई। कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की विशेषताओं की जानकारी दी। वहीं, कर्मचारी चयन आयोग के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने डिजिटल परीक्षा प्रणाली और तकनीक के जरिए परीक्षा संचालन को पारदर्शी बनाने के बारे में बताया। मालदीव के सिविल सेवा आयोग के अध्यक्ष मोहम्मद मुज्ताज़ ने दोनों देशों के बीच प्रशासनिक अनुभव साझा करने पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.