भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मालदा टाउन और आनंद विहार के बीच एक फेरा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 03435/03436 मालदा टाउन-आनंद विहार-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन भागलपुर, जमालपुर और किऊल के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन पूरी तरह आरक्षित होगी। शेड्यूल के अनुसार, गाड़ी संख्या 03435 मालदा टाउन से मंगलवार की सुबह 09:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दोपहर 13:20 बजे भागलपुर पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद 13:30 बजे रवाना होगी। गाड़ी संख्या 03436 आनंद विहार से बुधवार 1 अप्रैल को दोपहर 14:50 बजे खुलेगी। यह ट्रेन गुरुवार को शाम 18:10 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.