मालदा मंडल का सघन टिकट जांच अभियान में 618 यात्री पकड़े गए; दिनभर हड़कंप के बीच जुर्माना वसूला
मुंगेर, जुलाई 9 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।रेलवे राजस्व की सुरक्षा और बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा बुधवार को शिवनारायणपुर-भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में सीनियर डीसीएम कार्तिक सिंह ने किया, तथा इस विशेष अभियान के दौरान विक्रमशिला एक्सप्रेस सहित विभिन्न ट्रेनों एवं भागलपुर, जमालपुर समेत मध्यवर्ती स्टेशनों पर व्यापक जांच की गई। अभियान में वाणिज्य निरीक्षकों, टिकट जांच कर्मचारियों तथा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों और जवानों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। जांच के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के कुल 618 मामले पकड़े गए, जिनसे 6,83,950 जुर्माना वसूला गया। मौके पर जमालपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.