साहिबगंज, मार्च 30 -- साहिबगंज। साहिबगंज रेलखंड के यात्रियों के एक राहत भरी खबर है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने मालदा टाउन व आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह 31 मार्च 2026 को सुबह 9:50 बजे मालदा टाउन से 3435 नंबर से मालदा टाउन से चलेगी। जबकि अगले दिन दोपहर 1:40 बजे आनंद विहार (टी) पहुंचेगी। वहीं एक अप्रैल 2026 को दोपहर 2:50 बजे आनंद विहार (टी) से 3436 नंबर से रवाना होगा। अगले दिन रात 10:30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। यह ट्रेन न्यू फराक्का, बरहरवा, साहिबगंज, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर व अभयपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास व वातानुकूलित सीटें होंगी। 03435 मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल की बुकिंग पीआरएस काउंटरों...