मुंगेर, मार्च 31 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। चैती दुर्गा और रामनवमी पर्व के समाप्त होते ही अब प्रवासी मजदूरों और कामकाजी लोगों की बड़े शहरों की ओर वापसी तेज हो गई है। इसका सीधा असर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों पर दिख रहा है, जहां इन दिनों भारी भीड़ उमड़ रही है। खासकर जमालपुर और भागलपुर स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ इतनी बढ़ गई है कि प्लेटफार्म से लेकर ट्रेनों के अंदर तक खचाखच भरे नजर आ रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से मालदा मंडल प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मालदा टाउन और आनंद विहार टर्मिनल के बीच एकतरफा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।पूर्व रेलवे मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह 9:50 बजे मालदा टाउन से ट्रेन संख्या 03435 मालदा टाउन-आनंद विहार (टी) स्पेशल ट्रेन रवाना होगी, जो अगले दिन बुधवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.