मालदा अस्पताल में 89 शिशुओं की मौत पर बड़ा ऐक्शन, बंगाल सरकार ने हटाए दो बड़े अधिकारी
मालदा, सितम्बर 5 -- पश्चिम बंगाल के मालदा अस्पताल में नवजात शिशुओं की मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है। इसको लेकर यहां के स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में मालदा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के सुप्रीटेंडेंट व पीडियाट्रिक्स विभाग के प्रमुख को हटा दिया गया है। यह आदेश शनिवार को जारी किया गया। बता दें कि मालदा अस्पताल में अगस्त महीने में कुल 89 बच्चों की मौत हुई थी। कुछ दिन पहले, सात सदस्यीय विशेषज्ञों की कमेटी ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान पिडियाट्रिक्स और मैटर्निटी डिपार्टमेंट की कमियां जांची गई गई थीं। साथ ही कमेटी ने मौत के दौरान हालात के बारे में भी जानकारी जुटाई है।निरीक्षण भी हुआ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्रोलाय आचार्य के नेतृत्व में स्पेशल टीम मालदा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल पहुंची थी। इस दौरान मेडिकल कॉलेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.