मालती नदी में टूटे पुल से अटका मिला महिला का शव
गौरीगंज, अगस्त 25 -- संग्रामपुर। तीन दिन पूर्व घर से लापता हुई 40 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव मंगलवार को मालती नदी पर टूटे लकड़ी के पुल से अटका हुआ मिला। पुलिस महिला की गुमशुदगी दर्जकर उसकी तलाश कर रही थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करनाईपुर गांव निवासी संजू देवी पत्नी राजेश कुमार बीते 22 अगस्त को घर से लापता हो गई थी। जिसकी सूचना थाने पर देते हुए परिजनों ने महिला के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात बताई थी। महिला के पति की तहरीर पर गुमशुदगी दर्जकर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: मालती नदी में टूटे पुल से अटका मिला महिला का शव मंगलवार को खौंपुर गांव के पास मालती नदी में ग्रामीणों ने एक महिला का क्षत-विक्षत शव पुराने लकड़ी के टूटे पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.