सुल्तानपुर, मार्च 31 -- गोसाईगंज,संवाददाता। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के मालती कान्वेंट स्कूल में 26वां वार्षिकोत्सव मंगलवार को बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा मां सरस्वती की वंदना के साथ की गई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राज प्रसाद उपाध्याय राज बाबू ने विद्यालय के लिए 100 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और शिक्षा के माध्यम से ही उनके व्यक्तित्व का समुचित विकास संभव है।विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संचालन दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने किया। यहां पर प्रिंसिपल नेहरू कांत श्रीवास्तव, प्रशासक नीरज सिंह, प्रबंधक शारदा अभिराम, शिवराज द्विवेदी, रीना सिंह, रत्नेश ...