मथुरा, दिसम्बर 30 -- रेलवे के कंडम स्लीपरों को तोड़ने से हो रहे प्रदुषण से मालगोदाम रोड पर रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। ठेकेदार द्वारा स्लीपरों को तोड़ कर उनमें से सरिया निकाली जा रही हैं। स्टेशन निदेशक जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं। रेलवे ट्रैक से निकलने वाले हजारों सीमेंट के स्लीपरों को नीलाम किया गया। स्लीपर मालगोदाम रोड रेलवे की भूमि पर रखे हैं। ठेकेदार ने स्लीपरों को उठाने का भाड़ा बचाने के लिए उन्हें वहीं पर तोड़ कर उनमें से लोहे की सरिया आदि निकालना शुरू कर दिया है। स्लीपरों को तोड़ने के कारण उनमें से निकलने वाली धूल से मालगोदाम रोड पर रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं द्वितीय एंट्री से आने जाने वाले यात्रियों को स्लीपरों से निकलने वाली धूल के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्त...