साहिबगंज, जून 12 -- तालझारी । तालझारी-कल्याणक रेलवे के बीच कर्बला के पास पोल संख्या 213-215 अप लाइन पार करने के दौरान बाइक (संख्या जेएच 18एल 7397) मालगाड़ी से टकरा गई। हालांकि बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे तालझारी से बरहरवा की ओर जा रही मालगाड़ी के ड्राइवर ने देखा की कर्बला के पास पटरी के बीचोंबीच बाइक खड़ी है ,जब तक वह कुछ कर पाते बाइक से टकरा कर मालगाड़ी आगे चली गई। उसके बाद इसकी सूचना तालझारी स्टेशन मास्टर को दी गई। सूचना मिलने पर स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ के एसआई हिमाशु हेंमत घटनास्थल पर पहुंच कर दुर्घनाग्रस्त बाइक को जब्त कर साहिबगंज आरपीएफ पोस्ट ले गया। तालझारी-कल्याणक के बीच सबडराह फाटक के अंदर पास में रिपेयरिंग का काम चलने से उसे दो दिनो से बंद कर ...