आरा, फरवरी 8 -- पीरो, संवाद सूत्र। आरा-सासाराम रेलखंड पर कातर गांव के पास मालगाड़ी से कट एक युवा किसान की मौत हो गई। कातर निवासी 40 वर्षीय महावीर सेठ शनिवार की देर रात रेल लाइन के किनारे गेहूं की पटवन करने गये थे और मालगाड़ी की चपेट में आ गये। इसकी सूचना मिलते ही हसन बाजार पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी महावीर सेठ को अस्पताल भेजवाया। बिक्रमगंज के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार से पहले ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महावीर सेठ कातर निवासी राजेन्द्र सेठ के पुत्र थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की देर रात पटवन करने के दौरान वे लाइन पारकर अपने घर लौटना चाह रहे थे। इस बीच मालगाड़ी की चपेट में आ गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.