सोनभद्र, मार्च 11 -- शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद शक्तिनगर थाना अंतर्गत खड़िया बाजार के समीप बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों मे ट्रेन से कटकर एक 27 वर्षीय युवक की मौत हो गयी है। वहां पहुंचे लोगों नें शव की पहचान परसवार राजा गांव निवासी रविश कुमार गुप्ता पुत्र असर्फी गुप्ता के रूप मे की है। खड़िया ग्राम प्रधान विजय गुप्ता उर्फ़ लाल बाबू गुप्ता ने पुलिस कों घटना की जानकारी दी जिसके बाद मौक पर पहुंची शक्तिनगर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी है। आस पास कें लोगों नें बताया की असर्फी शादी शुदा है। मजदूरी कर अपने परिवार का जीवकोपार्जन चलाता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...