बाराबंकी, फरवरी 10 -- रामनगर। तहसील फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के गार्ड ब्रेक पर ध्रूमपान करते हुए रील बनाकर पोस्ट करने वाले व्यक्तियों को आरपीएफ बुढ़वल ने पकड़ कर मुकदमा दर्ज करते जेल रवाना किया हैं। थाना फतेहपुर के मौलवीगंज निवासी मो.उमर (22) पुत्र रफी, मो. फरदीन खान (23) पुत्र नईम, तन्मय चौहान पुत्र अखिलेश चौहान, अनुराग वर्मा पुत्र मनोज वर्मा व आदित्य शर्मा पुत्र-अरविन्द शर्मा फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के साथ धूम्रपान कर रील बना रहे थे। उसी समय रेलवे पुलिस रेल सुरक्षा की जांच करते करते वहां पहुंच गई और पांचों युवकों को धर दबोचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...