कानपुर, जून 11 -- दिल्ली- हावड़ा रेल मार्ग पर कानपुर की ओर जा रही हजारी बाग मालगाड़ी की बोगी के पहिये में अचानक आग लग गई। धुआं व आग निकलती देख गार्ड ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर झींझक को दी। इस पर ट्रेन को स्टेशन पर रोका गया। आधा घंटे बाद मरम्मत कर मालगाड़ी को आगे रवाना किया जा सका। इस बीच पीछे से आ रही डाउन स्पेशल ट्रेन को झींझक में होम सिग्नल के पास खड़ा कराया गया।इटावा से कानपुर की ओर जा रही हजारी बाग मालगाड़ी के पीछे से पांचवी बोगी के पहिए में अचानक आग लग गई। पहिये से धुआं व चिंगारी निकलते देख मालगाड़ी के गार्ड ने चालक व स्टेशन मास्टर झींझक को वाकी-टाकी से इसकी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- मालगाड़ी के पहिए में लगी आग, आधा घंटे खड़ी रही ट्रेन इस पर करीब 11 बजे इस मालगाडृी को झींझक में प्लेटफार्म नंबर दो पर खडा कराया गया। जानकारी मिलने पर पहुंचे र...