बलिया, अप्रैल 7 -- बलिया, संवाददाता। बलिया-फेफना रेलखंड पर स्थित सागरपाली हाल्ट स्टेशन पर रेल पटरी पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गयी। हादसे के वक्त साथ में मौजूद पत्नी बाल-बाल बच गयी। खबर पाकर पहुंची रेल पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेवती नगर पंचायत के रहने वाले 55 वर्षीय असलम खान अपनी पत्नी सैरु निशां के साथ शहर से सटे उमरगंज ससुराल आये थे। मंगलवार को वापस लौटने के लिए पति-पत्नी दोनों स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। हालांकि अनजाने में वह रेवती की ओर जाने वाली ट्रेन की बजाय फेफना की ओर जा रही रेलगाड़ी में सवार हो गये। ट्रेन के स्टेशन से रवाना होने के बाद उन्हें इस गलती की जानकारी हुई तो दोनों सागरपाली हाल्ट स्टेशन पर उतर गये। वहां पर दूसरे प्लेटफार्म पर फेफना की ओर से आने वाले ट्रेन मे...