मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
पलामू, मई 19 -- विश्रामपुर। धनबाद रेल मंडल के गढ़वा रोड ईस्ट केबिन के समीप स्थित रेहला कला निवासी सीताराम की 64 वर्षीया पत्नी एतवरिया देवी की मंगलवार को तड़के मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई है। गढ़वा रोड के जीआरपी पोस्ट प्रभारी बीरबल राम ने बताया कि मालगाड़ी के ड्राइवर ने गढ़वा रोड स्टेशन के ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गढ़वा रोड जीआरपी के प्रभारी बीरबल राम ने परिजन के हवाले से बताया महिला मानसिक रूप से बीमार थी। पहले भी कई बार वह भटक कर दूर अनजान जगह चल जाती थी। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत, मातम उन्होंने ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.