मिर्जापुर, अप्रैल 24 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर गुरुवार की सुबह सात बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वह दानापुर सुपर फास्ट ट्रेन में सवार था। ट्रेन के रुकने पर उतरकर अप लाइन की ओर चला गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चुनार कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह बंगलौर दानापुर सुपर फॉस्ट ट्रेन रेलवे क्रॉसिंग के पहले रुकी थी। उसमें सफर कर रहा बिहार के गोपालगंज जिला के सिंधौलिया थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी 25 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र हरीश कुमार ट्रेन से उतर कर अप लाइन पर चला गया। यह भी पढ़ें- चौरी चौरा एक्स. की जद में आकर युवक की मौत उसी समय मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ में सफर कर रहे चचेरे भाई अखिलेश ने बताया कि बंगल...