इटावा औरैया, मार्च 19 -- इकदिल। डीएफसी लाइन पर ओवरब्रिज के पास कैंसर से पीड़ित अधेड़ की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया और आसपास के लोगों को बुलाकर उसकी शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। पुलिस ने मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की, जिसके आधे घंटे बाद सोशल मीडिया के जरिए मृतक की पहचान इकदिल निवासी लंबू वाली गली के रहने वाले 52 वर्षीय ओमचरन पुत्र रामनाथ के रूप में हुई। मृतक के बड़े भाई शिवकुमार उर्फ लंबू ने बताया कि छोटा भाई चार साल से कैंसर से पीड़ित था, उसका इलाज करा रहे थे। बुधवार साढ़े 10 बजे बिना बताए घर से निकल गया। लोगों ने उसे स्टेशन के तरफ ऑटो से जाते हुए देखा था। मृतक के दो बेटे मोहित और विशेष और बेटी अंजलि है। ओमचरन की मौत के बाद पत्नी रूपा देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.