मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
औरैया, जुलाई 21 -- दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर मंगलवार दोपहर बैसोली गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए रेल यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार मंगलवार करीब साढ़े तीन बजे खंभा संख्या 1117/27 से 1117/29 के बीच अप लाइन पर इटावा की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में एक युवक आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी और स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इंजन की जांच के बाद करीब पांच मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया। सूचना पर आरपीएफ कांस्टेबल अजय चौहान मौके पर पहुंचे और गैंगमैन की मदद से ट्रैक को खाली कराया। आसपास के ग्रामीणों ने शव की पहच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.