मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की जान गई
कानपुर, जून 2 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रूरा थाना क्षेत्र के दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित अंबियापुर स्टेशन के सामने एक युवक की डीएफसी रेलवे लाइन पार करते समय एक मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।रूरा थाना क्षेत्र के रायपुरवा गांव का रहने वाला पैंतीस वर्षीय धीरेन्द्र कमल पुत्र छुन्न कमल मंगलवार की सुबह 9 बजे अपने रिश्तेदारों को छोड़ने अंबियापुर स्टेशन आया था। यहां से वापस जाते समय डीएफसी रेलवे लाइन पार करते समय डाउन लाइन के खंभा नंबर 540/33 के पास मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के बाद वहां आस पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा स्थानीय लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी रूबी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.