मालगाड़ियों के कारण घट जाती है वंदे भारत की स्पीड
जमशेदपुर, अगस्त 4 -- अत्याधुनिक सुविधा, साफ-सफाई, स्पीड और प्रीमियम ट्रेन होने की वजह से वंदे भारत ट्रेनें लोगों की पहली पसंद बन गई है। हालांकि चक्रधरपुर रेल मंडल में मालगाड़ियों के कारण वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार कम हो जा रही है। बताया जाता है कि टाटानगर-बरहमपुर वंदे भारत ट्रेन राजखरसावां तक 130 किमी प्रति घंटे स्पीड से चलती है, जबकि राजखरसावां से डांगुवापोसी के बीच स्पीड 100 किमी होती है। वहीं, जरूली तक वंदे भारत की स्पीड 65 किमी रहती है। जरुली से जखपुर तक 110 किमी और इसके बाद ट्रेन फिर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ती है। इससे टाटा से भुवनेश्वर तक पहुंचने में 7 घंटे लग जा रहे हैं। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस भी 7.15 घंटे में टाटा से भुवनेश्वर पहुंच जाती है। ऐसे में टाटा-बरहमपुर वंदे भारत के यात्रियों का कहना है कि ज्यादा किराया देकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.