हाथरस, दिसम्बर 8 -- हाथरस। पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा कासगंज ट्रैक पर हर रोज आधा दर्जन पैसिंजर के अलावा गुडस ट्रेनों का संचालन होता है। सोमवार की शाम को मथुरा की ओर से आ रही मालगाडी की चपेट में गेट संख्या तीन सौ आठ पर बुजुर्ग आ गया है। इस दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। काफी देर तक बुजुर्ग की शिनाख्त करने का प्रयास किया गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। पंचनाम पर जिला अस्पताल भेजा गया। देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...