देवघर, दिसम्बर 29 -- जसीडीह-झाझा रेलखंड के लाहाबन और सिमुलतला के बीच 27 दिसंबर की रात लगभग 11:30 बजे एक मालगाड़ी डिरेल होने के कारण इस खंड में ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। इस तकनीकी समस्या से प्रभावित होकर जसीडीह-झाझा सेक्शन से होकर चलने वाली कई अप और डाउन दिशा की लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे प्रशासन ने इस स्थिति से निपटने के लिए तत्काल प्रभाव से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जबकि कई अन्य ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन (डायवर्जन) किया गया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों का परिचालन संक्षिप्त रूप में सीमित स्टेशनों पर समाप्त एवं प्रारंभ करने का फैसला भी लिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अवरोध के कारण पटरी बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर समस्या के त्वरित समाधान में जुटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.