मालगाड़ी से चोरी में तीन गिरफ्तार,सामान बरामद
कटिहार, जून 18 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। कुरसेला पुलिस ने चलती मालगाड़ी से सामान चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चोरों द्वारा देवीपुर और मजदिया के बीच चलती मालगाड़ी से सामान उतारकर चोरी की जाती है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पावर हाउस निवासी अजय कुमार के घर छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुमार निवासी कुरसेला पावर हाउस, पप्पू दास निवासी साहेबगंज, झारखंड और नन्दू पाल निवासी हुगली, कोलकाता शामिल हैं। बरामद सामानों में 2700 पैकेट गुटखा, एनसीसी के ट्रैक सूट, अर्ध जले तांबे के तार, चार पहिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.