जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- जुगसलाई थाना अंतर्गत जेएमडी गेट के पास मालगाड़ी से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इधर, सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मोनी अली (30) के रूप में की गई है। मोनी कंपनी के अंदर से निकलने वाले मालगाड़ी में चढ़कर लोहा चोरी करता था। वह मालगाड़ी में चढ़कर चोरी कर रहा था। इस दौरान अनियंत्रित होकर मालगाड़ी के नीचे गिर गया जिससे मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि जुगसलाई थाना प्रभारी ने गुलाम रब्बानी के अनुसार, उसकी मौत कैसे हुई, यह जांच का विषय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.