मालगाड़ी से चावल चोरी में आरोप पत्र दायर
जमशेदपुर, जून 21 -- टाटानगर रेलवे यार्ड से मालगाड़ी के वैगन से करीब 24 लाख रुपये मूल्य की 1259 बोरा चावल चोरी मामले में आरपीएफ ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। अगस्त 2025 में यह चोरी का मामला सामने आया था। ओडिशा के कांटाबाजी से चावल मंगाने वाले व्यापारी के क्लेम के आधार पर जुलाई 2025 में आरपीएफ को सूचना मिली थी। आरपीएफ की जांच में चोरी गया चावल बरामद नहीं हुआ। आरपीएफ ने रेलवे मालगोदाम के दो वाणिज्य क्लर्क मुकेश कुमार और सूरज कुमार को 19 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विश्वजीत मुखर्जी और एक अन्य रेलकर्मी को पूछताछ के लिए नोटिस दिया गया था। जेल में बंद और फरार रेलकर्मी 6 सितंबर को अदालत से जमानत पर रिहा हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.