मालगाड़ी से कोयला चोरी में आरपीएफ ने दो को भेजा जेल
जमशेदपुर, मई 4 -- जमशेदपुर। आदित्यपुर के आरपीएफ जवानों ने मालगाड़ी से कोयला चोरी के आरोप में एक महिला और एक पुरुष को रंगे हाथ पकड़ लिया। इनमें पुरुष दुखु लोहार और महिला लेनु लोहार शामिल हैं। आरपीएफ ने दोनों के पास से 12 बोरा कोयला बरामद किया है, जबकि लाइन पर दर्जनों क्विंटल कोयला बिखरा पड़ा था। बताया जाता है कि दोनों विद्युत नगर के पास लाइन पर खड़ी मालगाड़ी को खोलकर कोयला चोरी करते हैं। रेलवे सिग्नल पर खड़ी मालगाड़ियों से कोयला चोरी का मामला पहले भी सामने आया था। इधर, आरपीएफ ने दोनों को पूछताछ के बाद चाईबासा कोर्ट में पेश कर शनिवार को जेल भेज दिया। मालूम हो कि आरपीएफ में एक महीने पूर्व भी मालगाड़ी से कोयला चोरी का मामला उजागर किया था। आदित्यपुर और गम्हरिया के बीच मीरुडीह के बिहारी बस्ती में छापेमारी कर एक कोयला लोड स्कूटी और एक बाइक बरामद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.