मालगाड़ी से कोयला उतारने में दो लड़के पकड़ाए
धनबाद, जून 8 -- धनबाद। मालगाड़ी से कोयला उतारने वाले दो युवकों को आरपीएफ ने पकड़ा। आरोपियों में जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ स्टेडियम के पास रहने वाले प्रदीप भुइयां और अमरजीत चौहान शामिल हैं। दोनों पर आरोप है कि इन्होंने 27 मार्च को जमुनियाटांड़ होम पर रुकी मालगाड़ी से कोयला उतारा। आरपीएफ को देख कर दोनों के अलावा अन्य नौ-10 लोग फरार हो गए। मुखबिरों की मदद से आरपीएफ को सूचना मिली कि आरोपियों ने झड़ियों में छिपाकर कोयला रखा है। आरपीएफ ने सूचना पर कार्रवाई कर कोयले के साथ आरोपियों को पकड़ लिया। रविवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- रेलवे का सामान चुराने वाले नाबालिग सहित दो धराए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.