बांदा, मार्च 18 -- बांदा। संवाददाता झांसी - मानिकपुर रेल खंड पर बदौसा रेलवे स्टेशन के नजदीक बुधवार की शाम बांदा से मानिकपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। वह रेल दोहरीकरण कार्य में ठेकेदार के यहां मजदूरी कर रहा था। मृतक बीस वर्षीय मजदूर अज्जू पुत्र ललुआ निवासी नई दुनिया थाना भरतकूप (चित्रकूट) बताया जा रहा है। जीआरपी कर्वी के उपनिरीक्षक दिलीप पंकज ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की है। दरोगा दिलीप पंकज ने बताया कि मृतक अज्जू का फुफेरा भाई दिनेश भी अज्जू के साथ ही रेल ठेकेदार के यहां मजदूरी कर रहा था। दुर्घटना के बाद मृतक की शिनाख्त दिनेश ने की है । दिनेश ने ही अज्जू के परिजनों को सूचित किया है। परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.