भदोही, मार्च 8 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भदोही-जंघई रेलखंड स्थित कैड़ा गांव के पास शनिवार की सुबह एक 19 वर्षीय छात्र की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बहुता चकटेटी गांव निवासी विजयी यादव का बेटा सूरज यादव प्रयागराज में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। होली पर्व की छुट्टियों पर वह घर आया हुआ था। शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह घर से निकला। उस समय वह मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत कर रहा था।आसपास मौजूद लोगों के अनुसार युवक मोबाइल पर तेज आवाज में बात करते हुए रेलवे ट्रैक की ओर चला गया। करीब 10 बजे वह कैड़ा गांव के पास पहुंचा। उसी दौरान जंघ...