लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- बुधवार की सुबह फरधान और देवकली रेल स्टेशनों के मध्य फरधान थाना क्षेत्र के ग्राम सरैया माफी के पास सुबह एक दर्दनाक हादसे में लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 6:50 बजे लखनऊ से मैलानी की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ने सफेद शर्ट और काले-सिलेटी रंग की जीन्स पैंट पहन रखी थी, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लखीमपुर भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...