मालगाड़ी से अलग हुए दस डिब्बे, मचा हड़कंप
गोंडा, मई 1 -- नवाबगंज/टिकरी, संवाददाता। मनकापुर-अयोध्या रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह किशुनदासपुर रेलवे फाटक सख्या 12सी पार करते ही डाउन नौतनवा मालगाडी के दस डिब्बे ट्रेन से अलग हो गए। लगभग बीस मिनट के बाद अलग हुए डिब्बे को जोड़ने के बाद ट्रेन अपने गन्तव्य के लिए रवाना हुई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यही नहीं आसपास के तमाम लोग भी पहुंच गए। फिलहाल रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कटरा शिवदयालगज स्टेशन के आरपीएफ चौकी इंचार्ज एसपी चौबे ने बताया कि अयोध्या कटरा नवाबगंज से टिकरी रेलवे ट्रैक पर जा रही डाउन नौतनवा मालगाड़ी के दस डिब्बे रेलवे क्रासिंग 12सी पार करते ही अलग हो गए। यह भी पढ़ें- नवाबगंज के पास चलती मालगाड़ी के दस डिब्बे अलग हुए, बड़ा हादसा टला इंजन दस डिब्बों को छोड़कर करीब 100 मीटर आगे जाकर रुक गया। घटना की सूचना होत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.