कोडरमा, अक्टूबर 1 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। गया-धनबाद रेलखंड के विरोधी स्टेशन के पास गुरुवार को एक लोडेड मालगाड़ी के हॉट एक्सल में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण अपलाइन पर करीब आधे घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित रहा। इस दौरान अपलाइन से गुजरने वाली ट्रेनों को लूप लाइन से रवाना किया गया। घटना के कारण हटिया-पटना सुपर कोसी एक्सप्रेस ट्रेन सरमाटांड़ स्टेशन पर करीब आधे घंटे तक खड़ी रही। जानकारी के अनुसार, पानीपत जा रही लोडेड मालगाड़ी की एक बोगी से अचानक धुआं निकलने लगा। इसे ड्यूटी पर तैनात गेटमैन ने देखा और तत्काल इसकी सूचना रेल कंट्रोल को दी। सूचना मिलने के बाद रेल प्रशासन ने मालगाड़ी को हीरोडीह स्टेशन पर रोक दिया। वहां तकनीकी जांच के बाद प्रभावित बोगी को मालगाड़ी से अलग किया गया। इसके बाद शेष मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। प्रभावित बोगी...