देवरिया, मई 2 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गौरीबाजार रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। स्टेशन के मेन लाइन पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर एक मंदबुद्धि युवक चढ़ गया। मालगाड़ी के ऊपर से गुजर रही पचीस हजार वोल्ट की ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) हाईटेंशन तार को उसने पकड़ लिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया。 यह भी पढ़ें- स्टे वायर में उतरे करंट से युवती झुलसीघटनाक्रम प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गौरीबाजार में शनिवार शाम 3 बजे के करीब एक 40 वर्षीय मंदबुद्धि युवक अचानक मेनलाइन में खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। ऊपर पहुंचने के बाद उसने गुजर रही हाईटेंशन लाइन को छू लिया। तेज झटके के साथ वह बुरी तरह झुलस गया। घटना द...