अलीगढ़, जुलाई 23 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता साहिबाबाद स्टेशन पर मालगाड़ी के डिरेलमेंट के बाद बुधवार को नौ यात्री रेल गाड़ियों को रद करना पड़ा। सीपीआरओ ने बयान जारी करते हुए कहा कि यात्रियों की परेशानी के लिए खेद है। ट्रैक क्लीयर होने के बाद गाड़ियों का संचालन पूर्व की तरह किया जाएगा। उत्तर रेलवे के ​साहिबाबाद स्टेशन पर मालगाड़ी के डिरेलमेंट (पटरी से उतरने) के कारण उत्पन्न अत्यधिक आवागमन दबाव और परिचालन व्यस्तता हो गई है। जिसके कारण बुधवार को गाड़ी संख्या 64601 अलीगढ़ - दिल्ली, ​64103 अलीगढ़-दिल्ली, ​64105 अलीगढ़-नई दिल्ली, 64583 टूंडला-दिल्ली, ​64586 हाथरस-हाथरस किला, 64581 हाथरस किला-दिल्ली और 64102 दिल्ली-अलीगढ़ मेमू ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Hathras News: एचएडी और पैसेंजर रही निरस्त, यात्रियों ने झेली मुश्किल सीपीआरओ ने ...