चाईबासा, मार्च 19 -- चाईबासा। बुधवार की देर शाम एक हाथी के आसपास क्षेत्र में होने की सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को राजांका क्षेत्र में हाथी की आवाज सुनाई दी। इसके कुछ देर बाद वह कोंदवा गांव की ओर बढ़ने लगा। वन विभाग की टीम द्वारा सतर्कता बरतते हुए हाथी को गांव में प्रवेश करने से पहले ही जंगल की ओर खदेड़ दिया और उसकी काफी देर तक निगरानी की गई। बाद में सूचना मिली कि हाथी डूडीयाबासा क्षेत्र की ओर चला गया है। वन विभाग की टीम ने वहां पहुंचकर हाथी को सुरक्षित दिशा में ड्राइव किया और लेसिया रेलवे लाइन फाटक पार कराने के लिए सुरक्षित कॉरिडोर बनाया गया। इस दौरान हाथी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मालगाड़ी को कुछ समय के लिए रोककर सुरक्षित रूप से हाथी को पार कराया गया। इस दौरान वन अधिकारी शनिचर हांसदा, च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.