मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या
फिरोजाबाद, जून 11 -- मटसेना थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात मालगाड़ी के सामने कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। पुलिस युवक द्वारा की गई आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी करने में जुटी है। थाना बसई मोहम्मदपुर के नगला उदी पहाड़पुर निवासी 32 वर्षीय विशाल पुत्र देवेंद्र बुधवार रात गांव जमालपुर के पास से गुजर रही पटरी पर पहुंच गया। जहां मालगाड़ी के सामने कूद गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। जानकारी होते ही परिजन भी रोते हुए पहुंच गए। वह अपने पीछे एक बेटी को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक पांच भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। पुलिस भी युवक द्वारा की गई आत्महत्या के कारणों के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.