शामली, अप्रैल 29 -- थानाभवन। क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति ने रेलवे स्टेशन के पास चलती मालगाड़ी के नीचे घुसकर अपनी जान दे दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी। क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर निवासी कैलाश चंद्र पुत्र मुखराम उम्र 53 वर्ष ने मंगलवार प्रातः लगभग 11 बजे रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक कदम उठा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह करीब 10:30 बजे से रेलवे स्टेशन के पास खड़ा था और जैसे ही दिल्ली की ओर से आ रही मालगाड़ी रेलवे स्टेशन हॉट के पास पहुंची, वह अचानक उसके नीचे घुस गया। यह भी पढ़ें- युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, परिवार में मचा हाहाकार चलती ट्रेन की चपेट में आने से उसके शरीर के कई हिस्से क्षत-विक्षत हो गए और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूच...